Homeउत्तर प्रदेशकमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

7 / 100 SEO Score

गोसाईगंज, सुल्तानपुर – गोसाईगंज थाने के जोलीमीरगंज गांव में एक युवक ने कमरे में छत के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। धम्मौर थाने के लौहर पश्चिम निवासी महेश 25, की ससुराल गोसाईगंज थाने के जोलीमीरगंज गांव में है। उनकी पत्नी नीलू मायके में रहकर गोसाईगंज बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करती हैं। शनिवार को महेश ससुराल पहुंचे थे। रविवार रात भोजन के बाद सभी सो गए। सुबह घरवाले महेश के कमरे का दरवाजा खोलने लगे, तो वह अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इस बीच शोर सुनकर कुछ ग्रामीण भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा, तो महेश का शव छत के हुक से फंदे से लटकता मिला। महेश के साले राहुल कोरी ने गोसाईगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेश की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। पत्नी नीलू से उन्हें चार वर्ष की बेटी नित्या है। उपनिरीक्षक गुलाबचंद्र पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular