Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशमौत के मामले में ससुराली जनों पर हत्या का केस

मौत के मामले में ससुराली जनों पर हत्या का केस

गोसाईगंज, सुल्तानपुर – थाना क्षेत्र के जोलीमीरगंज गांव में सोमवार को फंदे से लटके मिले युवक के शव मामले में बड़े भाई ने ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर पश्चिम गांव का महेश कुमार शनिवार को अपनी ससुराल गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जोलीमीरगंज गांव आया था। सोमवार सुबह उसका शव ससुराल में एक कमरे में छत के हुक से फंदे पर लटका मिला था। मंगलवार मृतक के बड़े भाई दिलीप कुमार ने गोसाईगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके भाई महेश कुमार की शादी 13 मई 2018 को स्व़ भिखारी की पुत्री नीलम निवासी जोलीमीरगंज से हुई थी। महेश की पत्नी नीलम ने शनिवार को बेटी नित्या (4) के जन्मदिन में शामिल होने के लिए फोन करके जोलीमीरगंज बुलाया था। रविवार रात योजनाबद्ध ढंग से नीलम, उसके भाई राहुल, रवि व परिवार के सदस्यों के साथ ही जहीर अहमद ने महेश कुमार को मारा-पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने नीलम, राहुल, रवि, गांव के जहीर अहमद व परिवार के सदस्यों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। दिलीप कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई महेश चंडीगढ़ में पेंटिंंग का काम करता था। वह अपनी पत्नी नीलम को चंडीगढ़ में रखना चाहता था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। इसी बात पर दोनों में एक साल से अनबन चल रही थी। नीलम चंडीगढ़ से कई बार घर चली आई थी। सात महीने से वह अपनी पुत्री के साथ मायके में रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular