Homeउत्तर प्रदेशश्रीरामजन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ पर विविध आयोजनो की...

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ पर विविध आयोजनो की रही धूम

3 / 100 SEO Score

बाराबंकी – अयोध्या में 500 वर्ष के लंबे संघर्ष बाद पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से बने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ को देश भर में धूमधाम से पूजा अर्चना व विशाल भण्डारा आयोजनों के बीच मनाया गया। बताते चलें कि जनपद भर के तमाम गांवों से लेकर तहसील मुख्यालयों व जिला मुख्यालय पर शहर भर में विविध आयोजनों के बीच धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जिला पंचायत पर लगे श्रीराम मंदिर पण्डाल में देर शाम तक प्रसाद तक वितरित किया गया। जिसपर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। वही लखपेडाबाग राम सेवक यादव स्मारक विद्यालय के पीछे मंदिर पर भण्डारे का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व नगर पालिका परिषद नवाबगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह वर्मा ने पूजा अर्चना करते हुए किया। जहां देर रात तक प्रसाद वितरण अनवरत रहा। इसी तरह मुख्य शहर सहित तमाम स्थानों पर भी पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण पण्डालों का बोलबाला रहा जिसमें पूरा शहल राममय नजर आया।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular