Homeउत्तर प्रदेशस्कूल बस की चपेट में आई साइकिल, किसान की मृत्यु

स्कूल बस की चपेट में आई साइकिल, किसान की मृत्यु

7 / 100 SEO Score

फुरसतगंज – साइकिल से खेत जा रहे एक किसान रविवार को स्कूल बस की चपेट में आ गए जिससे उनकी माैके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जायस थानाक्षेत्र से गुजरने वाले जायस-जगदीशपुर राजमार्ग पर कंचाना वार्ड निवासी रामहेत सोनकर (59) रविवार को साइकिल खेत में काम करने जा रहे थे। रास्ते में जायस-जगदीशपुर राजमार्ग स्थित एक लॉन के पास सामने से आ रही स्कूल बस की चपेट में रामहेत की साइकिल आ गई। हादसे में रामहेत की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना परिजनों को देते हुए बस सहित चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। रामहेत के मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी सोना देवी बेसुध हो गईं। मृतक के तीन बेटे में बड़ा बेटा सुरेंद्र कुमार विदेश में है तो अमरनाथ व रोहित कुमार अलग-अलग प्रांत में नौकरी के सिलसिले में रहते हैं। तीनों बेटों को खबर कर दी गई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular