Home हरियाणा पलवल के ऐतिहासिक गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट के प्रांगण में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा शांति यज्ञ, हवन एवं प्रवचन का आयोजन किया गया

पलवल के ऐतिहासिक गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट के प्रांगण में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा शांति यज्ञ, हवन एवं प्रवचन का आयोजन किया गया

0
पलवल के ऐतिहासिक गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट के प्रांगण में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा शांति यज्ञ, हवन एवं प्रवचन का आयोजन किया गया
7 / 100 SEO Score

पलवल – महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पलवल के ऐतिहासिक गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट के प्रांगण में ट्रस्ट द्वारा शांति यज्ञ भजन एवं प्रवचन का आयोजन किया गया या के ब्रह्मा वैदिक विद्वान ओम प्रकाश शास्त्री थे शास्त्री द्वारा प्रभु भक्ति व देशभक्ति के भजनों प्रस्तुति से मौजूद लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सैकड़ो छात्र-छात्राओं एवं महानुभावों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर शांति यज्ञ में अपनी अपनी आहुतियां दी। यज्ञ में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी देवी चरण मंगला ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम संचालन संचालन यशपाल मंगला ने बड़े ही निराली अंदाज में किया वही ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महेंद्र कालड़ा ने गांधी का प्रिय गीत ( रघुपति राघव राजा राम ) बहुत ही मधुर एवं सुरीली आवाज में गाया उनका साथ ट्रस्ट के पदाधिकारी सत्य प्रकाश मित्तल एवं अन्य ट्रस्ट के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं विद्यालयों से आए हुए छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों तथा समस्त अतिथियों ने मिलकर साथ देते हुए गाया। वहीगांधी की स्मृति मैं उनकी प्रतिमा को सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट के लिए मौन रखा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं शांति पाठ के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीएवी विद्यालय पुलिस लाइन के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अर्जुन देव तनेजा, प्रवीण गर्ग, लखीराम, शैलेंद्र एवं विद्यालय की तरफ से संजय कौशिक,दिव्या चौधरी,मंजू डागर, मुख्य रूप से मौजूद रहे वहीं उन्हें स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व में गांधी की दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया वही ट्रस्ट की तरफ से सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here