Homeउत्तर प्रदेशमहात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई बैठक में लोगों ने ली...

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई बैठक में लोगों ने ली शपथ

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर में आयोजित बैठक में कुष्ठ रोग मुक्त की शपथ ली गयी। स्थानीय नगर पंचायत सिद्धौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर कुमार संजय पांडे ने चित्र पर पुष्प अर्पित किया। आयोजित बैठक में सीएचसी प्रभारी ने कहा कि कुष्ठ रोग के बारे में कुष्ठ रोगियों को स्पर्श करने पर किसी भी प्रकार का रोग नहीं होगा, ये संक्रामक रोग नहीं है। कुष्ठ रोगियों से हाथ मिलाने, उनके साथ बैठकर खाने से यह रोग संक्रमित नहीं होता है। ऐसे में कुष्ठ रोगियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए कुष्ठ रोग असाध्य नहीं है। दवा से इसका पूर्ण इलाज संभव है। तथा इसके उपस्थित लोगो को कुष्ठ रोग मुक्त की शपथ दिलाते हुए जन जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर डॉक्टर आशीष रस्तोगी, डाक्टर साहू , डाक्टर अजय कुमार, फार्मेसिस्ट रामदेव, विजय कुमार वर्मा सहित सीएससी कर्मचारी मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular