Homeउत्तर प्रदेशकार की चपेट में आकर बाईक सवार दम्पति हुए जख्मीं

कार की चपेट में आकर बाईक सवार दम्पति हुए जख्मीं

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नेवला चैराहे के निकट बाईक एव कार मे हुई टककर मे बाईक सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जिसमे महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नूरगंज निवासी रंजीत कुमार अपनी पत्नी अंजूदेवी के साथ अपनी नंबर यूपी 41 बीएच 4046 से महादेवा दर्शन के लिए जा रहे थे नेवला चैराहे के निकट जैसे ही बाईक को मोडा वैसे ही लखनऊ की ओर से आ रही कार नंबर यूपी 32 एस एन 2953 ने जोरदार टककर मार दी जिससे बाईक सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गये सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जिसमे हालत चिंताजनक बनी हुई है। अनियंत्रित हो टैंट का समान लादे ट्रैक्टर ट्राली पलटी टेंट का सामान लाद कर जा रही एक टैक्टर ट्राली बड़ागांव मोड़ के निकट असन्तुलित होकर पलट गयी गनीमत रही टैक्टर ट्राली पर बैठे सभी लोग सुरक्षित रहे। रविवार की सुबह करीब दस बजे टेन्ट का सामना लाद कर एक टैक्टर ट्राली बाराबंकी की ओर जा रही थी बड़ागांव मोड़ के निकट ट्रैक्टर ट्राली अचानक असन्तुलित होकर पलट गयी। दुर्घटना मे सभी लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने वाहन को सीधा कराकर उसे भेज दिया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular