Homeउत्तर प्रदेशआदर्श शुक्ला ने पहले ही प्रयास मे हासिल की डाक्टर की डिग्री

आदर्श शुक्ला ने पहले ही प्रयास मे हासिल की डाक्टर की डिग्री

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – कौन कहता है कि आसमां मे छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालों यारों। इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है जनपद के हैदरगढ़ विकास खंड के अंतर्गत आने वाले कमेला गांव के एक होनहार युवा ने। जिसने न सिर्फ डाक्टर की डिग्री हासिल की बल्कि अपने माता पिता के साथ साथ गांव का ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बताते चलें कि हैदरगढ़ के कमेला गांव निवासी अरूण कुमार शुक्ला के पुत्र आदर्श शुक्ला ने विदेश मे रहकर एफएमजीई की पढ़ाई की और मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के लिये चयनित हुये। रविवार को जब वो वापस अपने घर आ रहे थे तभी बारा टोल प्लाजा पर लगभग 40-50 एसयूवी गाड़ियों का काफिला ढोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ स्वागत के लिये उनका इंतजार कर रहा था। जिसे देखकर हर व्यक्ति गदगद हो गया। हैदरगढ़ के तेजतर्रार भाजपा विधायक दिनेश रावत ने आदर्श शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उसके बाद काफिला हैदरगढ़ होते हुये आदर्श के गांव कमेला तक पहुंचा! जहाँ पर स्वागत एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। निवर्तमान भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने आदर्श शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामभीख त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष सुबेहा रणवीर सिंह मोनू, भाजपा मंडल अध्यक्ष हैदरगढ़ रजत मिश्रा मोहित, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुबेहा जंग बहादुर राणा, महादेव पाठक, नन्हे तिवारी, दुर्गा सिंह, हरिकृष्ण शुक्ला, प्रदीप सिंह, पत्रकार शिवम अवस्थी,पत्रकार विजय पाठक के साथ साथ काफी संख्या मे लोग एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular