Homeउत्तर प्रदेशक्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन...

क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी

2 / 100 SEO Score

अमेठी – जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) निशा अनंत ने बताया कि उ0प्र0 राज्य निर्वाचन आयोग के अनुपालन में जनपद के सम्बन्धित विकास खण्डों में क्षेत्र पंचायतों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों के आकस्मिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों, जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अन्तिम तिथि 08 फरवरी 2025 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 10 फरवरी 2025 को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापसी लेने हेतु 11 फरवरी 2025 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक, प्रतीक आवंटन 11 फरवरी 2025 को अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक एवं मतदान 19 फरवरी 2025 को प्रातः 07 बजे से 05 बजे तक तथा मतगणना 21 फरवरी 2025 को प्रातः 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक सम्पन्न किया जायेगा। उन्होंने बताया उल्लिखित समय सारिणी के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त 04 विकास खण्डों क्रमशः वि0खं0-अमेठी के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-02 सरायखेमा वार्ड सं0-03 से 08 तक महिला श्रेणी तथा वि0ख0-गौरीगंज के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-24 गुवावां वार्ड सं0-01 से 07 तक अनुसूचित जाति महिला श्रेणी तथा वि0खं0-जगदीशपुर के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-18 देवकली प्रथम वार्ड सं0-03 से 07 तक अनारक्षित श्रेणी तथा वि0खं0-तिलोई के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-72 अहुरी द्वितीय वार्ड सं0-07 से 12 तक अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी व जिला पंचायत सदस्य हेतु क्षेत्र पंचायत मुसाफिरखाना व जगदीशपुर के जिला पंचायत वार्ड सं0-03 में महिला श्रेणी हेतु सार्वजनिक सूचना 05 फरवरी 2025 को निर्गत करने के साथ ही नामांकन पत्रों का विक्रय प्रारम्भ हो जायेगा एवं उक्त उप निर्वाचन उ0प्र0 क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (सदस्यों का निर्वाचन) नियमावली-1994 के अनुसार सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि उपर्युक्त उप निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए क्षेत्र पंचायत मुख्यालय तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए जिला मुख्यालय (तहसील परिसर गौरीगंज न्यायालय उपजिलाधिकारी गौरीगंज कक्ष सं0-12) पर सम्पन्न होगा व सभी मतों की गणना क्षेत्र पंचायत मुख्यालय एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के स्थानों/पदों का निर्वाचन परिणाम क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर तथा सदस्य जिला पंचायत के स्थानों/पदों का निर्वाचन परिणााम जिला मुख्यालय पर घोषित किये जाने के साथ ही उपर्युक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

2 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular