Homeउत्तर प्रदेशआधार बनवाना हो या संशोधन, दोनों में छूट रहा पसीना

आधार बनवाना हो या संशोधन, दोनों में छूट रहा पसीना

7 / 100 SEO Score

अमेठी – नया आधार बनवाना हो या इसमें संशोधन कराना हो, दोनों ही काम कराने में लोगों को पसीना छूट रहा है। नये आधार के लिए किया जा रहा आवेदन बार-बार रद्द हो जा रहा है। ऐेसे में लोगों को आधार सेंटरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बैंक व डाकघरों के बाहर कतार लग रही है। शासन ने राशन कार्ड और डीबीटी, अपार आईडी समेत विभिन्न कार्यों में आधार कार्ड अनिवार्य किया है। वर्तमान में राशन कार्ड की यूनिटों की ई-केवाईसी हो रही है। इसके अलावा छात्रों की यूनिफॉर्म व जूते मोजे के लिए धनराशि डीबीटी के माध्यम से खाते में पहुंचती है। इसके लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य है। बहुत से ऐसे जरूरतमंद हैं, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, या फिर आधार कार्ड में हुई त्रुटि को संशोधित कराना है। जिले में कुछ चिह्नित बैंकों व डाकघरों में ही आधार के लिए काउंटर बनाए गए हैं। सभी बैंकों व डाकघरों में यह सुविधा नहीं है। अपार आईडी सत्यापन के लिए आधार बनवाने या संशोधन कराने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में जरूरत के मुताबिक काउंटर न होने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। इसमें बार-बार आवेदन निरस्त होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आधार बनाने वाले कर्मचारियों का कहना है कि नये आधार आवेदन में ऊपर से ही दिक्कत है। आवेदन किया जा रहा है, लेकिन वह रद्द हो जा रहा है। हालांकि, आधार संशोधन में कोई दिक्कत नहीं है। अपार आईडी बनवाने के लिए त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए बीआरसी पर भी बच्चों की भीड़ लग रही है। अमेठी के विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें मां का नया आधार कार्ड बनवाना है। दो बार बैंक व प्रधान डाकघर गए। आवेदन करवाया, लेकिन रद्द हो गया। केंद्र पर मौजूद कर्मियों के अनुसार ऊपर से समस्या होने से आवेदन रद्द हो जा रहा है। वहीं, लाला का पुरवा निवासी ऋतेश ने बताया कि उनका नया आधार कार्ड बनना है। दो बार पैसा खर्च कर आवेदन करवाया, लेकिन दोनों बार रद्द हो गया है। अब फिर आवेदन करने को कहा गया है। गौरीगंज स्थित बीआरसी कार्यालय में आधार संशोधन कराने परिजनों के साथ पहुंचे पूरे परमानंद उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र आनंद, अजय कुमार व छात्रा आस्था, रोशनी ने बताया कि जन्मतिथि संशोधन कराना है। कई बार बैंक गए, लेकिन काम नहीं हुआ। आज यहां आए हैं, बताया गया है कि संशोधन हो जाएगा।

किया जाएगा पत्राचार
एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि यदि आधार आवेदन के रद्द होने की समस्या बार-बार आ रही है तो संबंधित संस्था से पत्राचार किया जाएगा।



7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular