Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार व्यक्ति की हुई मृत्यु

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार व्यक्ति की हुई मृत्यु

7 / 100 SEO Score

इन्हौना, अमेठी – लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। इन्हौना थानाक्षेत्र के दुबेपुर मजरे अंगुरी निवासी हनुमंत शरण दुबे (52) शुक्रवार सुबह साइकिल से किसी काम से कस्बे की तरफ जा रहे थे। रास्ते में थानाक्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हजारीगंज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में साइकिल आ गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। हादसे में घायल हनुमंत शरण को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। सड़क हादसे में हनुमंत शरण दुबे की मौत के बाद पत्नी शिव लली का रोकर बुरा हाल है। रोते हुए शिवलली कहती कि एक फरवरी को बेटी प्रीति का विवाह हुआ। जिंदगी सुकून से कट रही थी, पता नहीं किसकी नजर लग गई। बेटी प्रीति, हिमांशी, ज्याेति व दीपाली के आंखों के आंसू रुक नहीं रहे हैं तो बेटे दीपक, शिवम, अभिषेक, अर्चित व रचित पिता की मौत से गमगीन थे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular