Homeउत्तर प्रदेशकानपुर से घर लौट रहे मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

कानपुर से घर लौट रहे मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – तहसील क्षेत्र थाना कुर्सी अंतर्गत बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, गांव अमरसंडा स्थित इदगाह के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान देवां थाना क्षेत्र के टेरा खुर्द गांव निवासी शिवम सिंह के रूप में हुई। घटनास्थल से शराब की बोतल, कुछ नकदी और आधार कार्ड बरामद किए गए परिजनों ने बताया कि शिवम कानपुर में मजदूरी करता था और घर लौटने की बात कहकर निकला था। एसएसआई शेर बहादुर सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में मौत सड़क दुर्घटना से होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और न्याय की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाने में जुटी है। परिवार की ओर से अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस सभी संभावित कारणों पर विचार कर रही है और जल्द ही इस रहस्यमयी मौत का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular