Homeउत्तर प्रदेशमधुमक्खियों ने मवेशी चराने गई दो बहनों को किया घायल

मधुमक्खियों ने मवेशी चराने गई दो बहनों को किया घायल

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – फतेहपुर में मधुमक्खियों के हमले से दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के रैकवारन पुरवा मजरे बसारा की है, जहां कमलेश कुमार की 15 वर्षीय बेटी शिल्पी देवी मवेशी चराने गई थी मवेशी चराते समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने शिल्पी पर हमला कर दिया। वह चीखती-पुकारती हुई घर की तरफ भागी। आसपास के ग्रामीणों ने आग जलाकर उसे मधुमक्खियों से बचाया। कुछ देर बाद जब उसकी बड़ी बहन पिंकी मौके पर पहुंची, तो मधुमक्खियों ने उस पर भी हमला कर दिया  गंभीर हालत में दोनों बहनों को परिवार वाले फतेहपु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां मौजूद आकस्मिक ड्यूटी के चिकित्सक डॉक्टर देशराज के अनुसार, दोनों बहनों का इलाज जारी है। एक बहन की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टर ने कहा कि फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular