Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात कारणों से लगी आग मे तीन घरों की गृहस्थी व नगदी...

अज्ञात कारणों से लगी आग मे तीन घरों की गृहस्थी व नगदी जलकर हुई खाक

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – शनिवार की सुबह करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर भिखा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने तीन घरों का घरेलू सामान सहित पांच हजार नगदी जलकर राख हो गयी। सूचना पर फायर ब्रिगेड गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार को ग्राम प्रधान ने पहुंचकर राशन एवं नगदी सहायता किया है। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम शाहपुर भीखा में शनिवार  राम तीरथ पुत्र बेचेलाल, मोतीलाल पुत्र धनीराम और राम चन्द्र खेत में काम करने चले गए थे कि करीब 11 बजे उक्त लोगों के घरों में धुआ उठता देख गांव के लोगो ने  आग बुझाने का प्रयास किया  लेकिन आग की लपटे थमने का नाम नही ले रही थी ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडी ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक रामतीरथ और मोती लाल का छप्पर पूरी तरीके से जल के खाक हो गया और रामचंद्र पुत्र राम जीवन का घर में रखा 5 हजार की नगदी व राशन, बिस्तर, चारपाई कपडे जल कर खाक हो गये  गनीमत रही पास में रखा गैस सिलेंडर मे ब्लास्ट नही  हुआ नही। जिस कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर लेखपाल ग्राम प्रधान सूरज सिंह ने पीड़ित की हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए  ग्राम प्रधान ने  मौके पर पीड़ितो  को राशन एवं 2-2  हजार रुपए की सहायता दी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular