Homeउत्तर प्रदेशराहुल गांधी का रायबरेली 02 दिवसीय दौरा

राहुल गांधी का रायबरेली 02 दिवसीय दौरा

13 / 100 SEO Score

राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर 20 फरवरी को रायबरेली पहुंचेंगे और 21 फरवरी तक वहां रहेंगे। दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार को राहुल गांधी बछरावां कस्बे में जनसभा करेंगे। इसके बाद रायबरेली सिविल लाइंस स्थित मूल छात्रावास में अनुसूचित जाति के छात्रों से मुलाकात करेंगे वहीं बेलाभेला पहुंचकर महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। राणा बेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज जगतपुर में राणा बेनी माधव की मूर्ति का अनावरण करेंगे, वही पर मीडिया प्वाइंट बनाया गया है जहां पर वह मीडिया से भी बात करेंगे। इसके बाद वह भूए मऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन वह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे इसी लिए राहुल गांधी का यह दौरा महत्वपूर्ण होगा। वही मॉर्डन रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे, लालगंज बैसवारा में युवाओं से संवाद के बाद लखनऊ से दिल्ली रवाना होंगे। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। राजपत्रित अधिकारी अपनी-अपनी सुरक्षा टुकड़ियों की कमान संभालेंगे। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया है। राहुल गांधी मां दुर्गा के दर्शनके बाद राणा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण – रायबरेली-प्रयागराज नेशनल हाईवे-30 फोरलेन पर शहर से 19 किमी दूर जगतपुर है। यहां से पूरब में महज दो किमी शंकरपुर स्थल है। जहां 1857 के प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम अमर सेनानी राना बेनी माधव सिंह की जन्मभूमि- कर्मभूमि है। 20 फरवरी गुरुवार दिन में एक बजे शंकरपुर में नेता प्रतिपक्ष लोकसभा एवं सांसद राहुल गांधी आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर में दर्शन करने के बाद राना बेनी माधव सिंह की अश्वारोही भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सम्मान समारोह में शामिल होंगे। बताते चलें कि राना पार्क में स्थापित राना की प्रतिमा राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति शंकरपुर की ओर से किया गया है। समिति के अध्यक्ष हरिचन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनता जनार्दन, के सहयोग से राना की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने, सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए राना पार्क में प्रतिमा स्थापित कराई गई है, जिससे युवा पीढ़ी इससे प्रेरणा ले सके। बताते चलें कि शंकरपुर में 1964 में राना बेनी माधव सिंह के नाम से स्कूल की स्थापना हुई थी।

13 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular