Homeउत्तर प्रदेशसंजय गांधी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग की मौत, डॉक्टर पर...

संजय गांधी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग की मौत, डॉक्टर पर नशे में होने का आरोप

7 / 100 SEO Score

उत्तरप्रदेश के अमेठी – जनपद के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। बीती रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किए गए मऊ गांव निवासी बुजुर्ग शिवराम मिश्र की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर शराब के नशे में लापरवाहीपूर्वक ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। कैसे हुई घटना, शिवराम मिश्र को सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने ईसीजी और एंजियोग्राफी के लिए उन्हें ऑपरेशन थियेटर में ले जाया। वहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतेंद्र तिवारी, डॉ. प्रशांत द्विवेदी और डॉ. संजय तिवारी मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि डॉ. संजय तिवारी नशे में थे और उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। ऑपरेशन के दौरान अचानक अफरातफरी मच गई और देर रात करीब डेढ़ बजे मरीज की मौत हो गई। परिजनों का हंगामा, डॉक्टर फरार, मौत की सूचना मिलते ही परिजन भड़क गए और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान स्थानीय विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाई और गौरीगंज ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में घंटों हंगामा चलता रहा, जिसके बीच आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular