Homeउत्तर प्रदेशभारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किया धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किया धरना प्रदर्शन

7 / 100 SEO Score

अमेठी – भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अमेठी तहसील परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार ज्ञापन सौंपे गए और धरना-प्रदर्शन किए गए, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में फैली अव्यवस्थाओं, किसानों की समस्याओं और कार्यकर्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई थी। उच्च अधिकारियों ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को लिखित आदेश और कड़े निर्देश दिए थे, लेकिन प्रशासन ने इसे नजरअंदाज कर दिया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष हरीश उर्फ चुन्नू सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस और विकास विभाग की लापरवाही के कारण समस्याएं बनी हुई हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा ।

रिपोर्ट – सर्वेश त्रिपाठी

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular