Homeउत्तर प्रदेशलोजपा खेल प्रकोष्ठ की हुई बैठक

लोजपा खेल प्रकोष्ठ की हुई बैठक

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – तहसील फतेहपुर स्थित मिर्जापुर गांव में शुक्रवार को लोजपा खेल प्रकोष्ठ का सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत रावत की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मंसाराम रावत ने की। प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत रावत ने लोकजनशक्ति पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को तेज करके राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथों को मजबूत बनाना है।उत्तर प्रदेश में यह सदस्यता अभियान प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान के नेतृत्व में शुरू किया गया है। जिला अध्यक्ष विनय रावत ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने सभी को सदस्यता अभियान के प्रति जागरूक भी किया। बैठक में जिला प्रभारी जयप्रकाश रावत, प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार, जिला महासचिव अजय कुमार सिंह, जिला सचिव राम नरेश यादव, कुर्सी विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इकलाख, विधानसभा प्रभारी राहुल कुमार और प्रदेश सचिव जितेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular