Homeउत्तर प्रदेशशोहदे की छेड़छाड़ से क्षुब्ध युवती ने खाया जहर, इलाज दौरान हुई...

शोहदे की छेड़छाड़ से क्षुब्ध युवती ने खाया जहर, इलाज दौरान हुई मौत, पिता की तहरीर पर शोहदे के खिलाफ मामला दर्ज

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली लडकी ने बीते 13 फरवरी को घर मे रखी खरपतवार नाशक (पैराकाट) दवा पी ली। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिवरीजनों को जानकारी हुई तोआनन-फानन मे उपचार के लिए उसे फतेहपुर स्थित एक निजी नर्सिंगहोम मे भर्ती कराया। 18 फरवरी को उसकी हालत मे सुधार होने पर पीड़िता ने गाँव के ही सुरजीत पुत्र रामचन्दर पर  छेड़छाड़ से छुब्ध होकर यह जानलेवा कदम उठाए जाने की बात स्वीकार की। जिसके बाद पीडिता के पिता ने आरोपी के विरुद्ध थाने मे शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया। इधर पीडिता की फिर  से हालत बिगडी तो परिजनो ने उसे जिला अस्पताल मे ले जाकर भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल भेज दिया। लेकिन हालत मे सुधार न होता देख परिजनों  ने युवती को लखनऊ के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान 27 फरवरी को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद 28 फरवरी की देर रात अपनी मौजूदगी मे अंतिम संस्कार करा दिया। कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया की पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है परिजनों से तहरीर लेकर विवेचना मे धाराओं की बढोत्तरी की जायेगी मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular