Homeउत्तर प्रदेशकाशी विश्वनाथ में मंगला-भोग और सप्तर्षि की टिकट मार्च भर हाउसफुल, मंदिर...

काशी विश्वनाथ में मंगला-भोग और सप्तर्षि की टिकट मार्च भर हाउसफुल, मंदिर न्यास के निर्धारित स्लॉट में सुगम दर्शन के टिकट बुक, पोर्टल पर बुकिंग जारी

12 / 100 SEO Score

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ ने महाकुंभ में सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। फरवरी तक खचाखच भरे रहे मंदिर और घाटों पर अगले सप्ताह से फिर भीड़ जुटने लगेगी। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शनार्थियों ने फिर बनारस का रुख कर दिया है। मार्च महीने में काशी विश्वनाथ मंदिर की सभी मंगला आरती हाउसफुल हो गई है। अगर पोर्टल के आंकड़े देखे तो चार प्रहर की आरती के टिकट महीने भर के लिए बुक हो चुके हैं। मंगला, मध्याह्न भोग, सप्तर्षि और शृंगार आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को निराश होना पड़ेगा। बुकिंग पोर्टल की विंडो खुलते ही ऑनलाइन टिकट बुक हो जा रहे हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह तक की बुकिंग फुल है। सुगम दर्शन के श्रद्धालुओं के लिए थोड़ी राहत की बात है क्योंकि अभी भी कई स्लॉट खाली हैं। महाकुंभ के पलट प्रवाह के बाद भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हुई है। सामान्य दर्शनार्थियों की संख्या औसतन रोजाना डेढ़ से दो लाख तक पहुंच रही है। वहीं, टिकट लेकर सुगम दर्शन करने वालों के लिए थोड़ी राहत जरूर है। हालांकि बाबा के चार प्रहर की आरती में शामिल होने की इच्छा से काशी आने वालों को निराश होना पड़ता है। सुगम दर्शन के लिए साढ़े बारह घंटे के स्लॉट में सीटें उपलब्ध हैं। नौ, 10, 13, 14 और 15 मार्च के सुगम दर्शन की टिकट पहले ही श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन बुक कर रखी हैं। सुगम दर्शन के लिए मंदिर न्यास की ओर से रोजाना साढ़े बारह घंटे का रोजाना का स्लॉट रखा गया है। पांच मार्च से दो अप्रैल के बीच में हर घंटे में 20 से 60 सीटें सुगम दर्शन की खाली हैं। श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एप या वेबसाइट से सुगम दर्शन का टिकट बुक कर सकते हैं।

12 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular