Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशहोली व रमजान को लेकर बदोसराय पुलिस ने की पीस कमेटी की...

होली व रमजान को लेकर बदोसराय पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी – होली व रमजान को लेकर कोतवाली बदोसरांय में पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह की अध्यक्षता एंव पुलिस उपाधीक्षक रामनगर सौरभ श्रीवास्तव के संयोजन में हुई। सोमवार को कोतवाली बदोसरांय के आगन्तुक कक्ष में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि 14 मार्च को ही होली और जुमे की नमाज है । जिसको लेकर होली का जुलूस 12 बजे निकाल लें। पुलिस उपाधीक्षक रामनगर सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि होली से सम्बंधित गाने बजाये जाय। प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार ने उपस्थित ग्राम प्रधानों व सम्भ्रांत नागरिकों से अपील किया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली पर्व मनाएंगे। उपजिलाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक रामनगर थानाध्यक्ष आदि ने कस्बा बदोसरांय का होलिका दहन का निरीक्षण किया। इस मौके पर विनोद कुमार गुप्ता ग्राम प्रधान निसार मेंहदी अकरम अंसारी  आदि मौजूद रहे। बैठक में शैलेन्द्र कुमार, राजित राम, वेनीप्रसाद वर्मा, औन मिंया, आलादीन, मो.कलाम, माजिद हासमी, दिग्विजय सिंह, कुशमेश रावत आदि ग्राम प्रधान एवं उपनिरीक्षक सालिक राय सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular