मसौली, बाराबंकी – सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली मे बीती रात्रि एक इंटर की छात्रा का शव उसी के अपने ही घर मे साडी से बने फंदे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बताते चले कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली निवासी स्व0 जगतपाल वर्मा की 17 वर्षीय पुत्री शीलू सोमवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद घर आकर खाना खाने के बाद अपने कमरे मे सोने के लिए चली गयी और रात्रि मे साडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली सूत्रों के अनुसार मृतका का इंटरमीडिएट का पर्चा खराब होने के कारण परेशान थी जिससे आहत हो कर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव
RELATED ARTICLES




