Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशयुवक को नौकरी का लालच देकर ठगे पैसे 

युवक को नौकरी का लालच देकर ठगे पैसे 

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना मोहम्मदपुरखाला क्षेत्र के ग्राम सिंगहा निवासी सत्यवान पुत्र हनोमान से एक युवक ने नौकरी का झांसा देकर किर्गिस्तान भेजकर ढाई लाख हड़पे। जमीन गिरवी रख कर सत्यवान ने पैसे दिए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित सत्यवान ने मोहम्मदपुर खाला थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जिला सीतापुर के गांव अल्हनापुर, थाना सदरपुर निवासी अशोक कुमार कश्यप उर्फ गोलू से उनका पारिवारिक परिचय था। अशोक कुमार कश्यप की रिस्तेदारी उनके गांव सिंगहा में ही है। इसलिए अशोक का आना जाना और मुलाकात थी। पिछले साल अक्टूबर में अशोक ने फोन पर नौकरी दिलाने का प्रस्ताव सत्यवान से रखा। गरीबी से जूझ रहे सत्यवान ने परिवार से सलाह कर अशोक की बात मान ली। तब अशोक ने पूरी जिम्मेदारी से नौकरी दिलाने का खर्चा ढाई लाख बताया और कहा जितनी जल्दी पैसे दे दोगे उतनी जल्दी तुम्हे नौकरी पर भेज दिया जायेगा। सत्यवान ने अपनी जमीन गिरवी रखकर पैसे जुटाए और अशोक द्वारा भेजे गए विभिन्न क्यूआर कोड और फोन नंबरों पर पैसे भेज दिए गए। सत्यवान के मुताबिक वह अपने पासपोर्ट से अशोक के बताने के अनुसार किर्गिस्तान पहुंचे। लेकिन वहां उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया। कई दिन भूखे-प्यासे भटकने के बाद परिवार की मदद से वो वापस लौटे। जब अशोक से पैसे वापस मांगे तो उसने गालियाँ देते हुए धमकी दी और पैसे देने से इन्कार कर दिया।

कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular