Homeउत्तर प्रदेशचेयरमैन पति और देवर समेत 5 पर दर्ज हुआ मुकदमा

चेयरमैन पति और देवर समेत 5 पर दर्ज हुआ मुकदमा

8 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – जनपद का पुलिस प्रशासन किसकदर योगी आदित्यनाथ सरकार के रामराज्य की मंशा के खिलाफ कार्य करने पर उतारू हो अपराधिक मानसिकता के रसूखदारों को तरजीह दे रहें हैं, इसका जीता जागता सबूत बाग मालिक की पुलिस से शिकायत सिफर रहने पर न्यायालय में अपील पर दर्ज हुए मुकदमें ने स्पष्ट कर दिया है। जिसमें नगर पंचायत बेलहरा के चेयरमैन प्रतिनिधि पति व उसके भाई सहित गुर्गों के खिला सागौन के पेड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। बताते चलें कि  जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाने में बाग मालिक कफील हसन खां ने तहरीरद्ते हुए बताया कि उसकी बाग में लगे कीमती हरेभरे सागौन के पेड़ों को सपा चेयरमैन शबाना खातून के पति इबाद खां और देवर जुबरान ने अन्य अज्ञात तीन लोगों के साथ मिलकर बीती 16 जनवरी काट लिया। जब जानकारी होने पर उसने रोकने के प्रयास में विरोध किया तो सभी लेग चेयरमैन प्रतिनिधि पति की शह पर गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी शिकायत उसी समय थाने में करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद बाग मालिक ने एसपी  को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती  प्रार्थना पत्र भेजा। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहम्मदपुर खाला पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। आरोपी इबाद खां और जुबरान खां सईद खां के पुत्र हैं और बेलहरा पट्टी के निवासी हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों में हड़कंप मच गया

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular