Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज के त्रिवेणी संगम से पवित्र गंगाजल पहुंचा बदोसराय

प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से पवित्र गंगाजल पहुंचा बदोसराय

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – योगी सरकार की पहल पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से पवित्र गंगाजल गुरुवार को बदोसराय कस्बे में पहुंचा। फायर विभाग की गाड़ी से लाए गए इस जल का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। जनपद के अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों ने गंगाजल को बदोसराय तक पहुंचाया। फायर कर्मी प्रभारी लाल चंद्र, रामसनेही, अशोक कुमार, अनुज सरोज और राजेश शुक्ला का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा जिला प्रतिनिधि प्रहलाद कुमार विमल और आईटी सेल विधानसभा संयोजक अमित भैया रामजी ने फायर कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता अमित भैया रामजी ने इस जल को अमृत जल बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए सराहना की। श्रद्धालुओं में गंगाजल वितरण को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular