Homeउत्तर प्रदेशहोली त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद के...

होली त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी

7 / 100 SEO Score

अमेठी- आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी अमेठी के निर्देश पर जनपद अमेठी के सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेश द्विवेदी द्वारा होली त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के छापामार दल का गठन किया गया है। आज दूसरे दिन भी खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जनपद में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी रही। फुरसतगंज में टीम द्वारा रायबरेली से एक वैन द्वारा जनपद अमेठी में सप्लाई किए जा रहे पनीर का नमूना लिया। टीम ने पिछूती गाँव में स्थित एक खोया पनीर निर्माण ईकाई से दूध के दो नमूने तथा खोया और पनीर का एक-एक नमूना लिया। टीम द्वारा उतेलवा इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मार कर कचरी बनाने वाली दो निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया गया तथा एक निर्माण इकाई से कचरी का नमूना लेते हुए लगभग 35 हजार रु की 38 बोरी कचरी को सीज किया गया। टीम द्वारा छापेमारी अभियान में अब तक 14 नमूने लिए जा चुके हैं, जो टीम द्वारा लिए गए नमूने जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। होली के त्यौहार के दृष्टिगत दूध, खोया, पनीर के साथ साथ रंगीन मिठाईयां, रंगीन कचरी, नमकीन इत्यादि पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है। जनपद के बाहर से सप्लाई करने वाले कारोबारी भी निशाने पर हैं। रोडवेज और प्राइवेट वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। छापेमारी टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकिशुन चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमाशंकर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी युगुल किशोर एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर शामिल रहे। मिलावट करने वाले कारोबारियों पर यह छापेमार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular