Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार पिकअप ने कार को ठोंका दो गम्भीर 

तेज रफ्तार पिकअप ने कार को ठोंका दो गम्भीर 

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात कस्बे के ब्लाक चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने कार को जोर दार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे तीन दोस्त लखनऊ इंदिरा नगर के रहने वाले विकास शर्मा (32), अभिषेक कश्यप (39) और रवि गुप्ता (35) मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कल्लूसिंह पुरवा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। जानकारी अनुसार विकास शर्मा कार चला रहे थे। जैसे ही कस्बा फतेहपुर के ब्लॉक चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी कार को जोर दार टक्कर मार दी। पिकअप चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने दुर्घटना देख किसी तरह कार का शीशा तोड़कर तीनों घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा। सूजना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना को संज्ञान लेते हुए घायलों की मदद करते हुए परिजनों को सूचना दी सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए। अभिषेक कश्यप और रवि गुप्ता की हालत चिंताजनक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular