Homeउत्तर प्रदेशश्रवण यन्त्र वितरण व दो दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

श्रवण यन्त्र वितरण व दो दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

7 / 100 SEO Score

सतरिख, बाराबंकी – शनिवार को काइनेटिक दिव्यांग रिसर्च एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर गाल्हामऊ के सौजन्य से अध्यक्ष नगर पंचायत सतरिख श्री रेहान कामिल की अध्यक्षता में नगर पंचायत सतरिख 20 श्रवण बाधित जनों को श्रवण यंत्र वितरण किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय बाराबंकी के आईडियोलॉजिस्ट संदीप कुमार वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख के डॉक्टर सतीश कुमार,  के.डी.आर.आर.सी के आईडियोलॉजिस्ट पवन सिंह ने समस्त श्रवण बाधित जनों को हियरिंग एड कैसे उपयोग करे व उसकी देखभाल करने की जानकारी दी। संस्था निदेशक डॉक्टर रीना मिश्रा के मौजूदगी में लगभग 110 ग्रामीणों को सी.वी.आर के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ भी किया। जिसका विषय प्रारंभिक पहचान व प्रारंभिक हस्ताक्षेप है। कार्यशाला में समुदाय के लोगो को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें लगभग जिसमें 11 वार्डों के सम्मानित सभासद उपस्थित रहे। मुख्य रूप से हरिओम शुक्ला सज्जन सिंह दीपेश श्रीवास्तव मोहम्मद अफजल धर्मेंद्र कुमार उदय राज व संथा के बी.ए.एस.एल.पी के समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे। सीबीआर में महिलाओ को अपने चिकित्सीय देखभाल के लिए सरस्वती मेडिकल कॉलेज लखनऊ से नर्सिंग स्टाफ श्रीमती शशिबाला गुप्ता ने समस्त महिलाओ को व बालिकाओं को जागरूक किया। 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular