Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाईक सवार हुआ गंभीर जख्मी, बाईक...

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाईक सवार हुआ गंभीर जख्मी, बाईक के उड़े परखच्चे

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – नेशनल हाईवे अयोध्या लखनऊ बाइक सवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई उसके परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी अनुसार रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मोहम्मदपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति की पहचान जल निगम विभाग से बेलदार पद से सेवानिवृत्त जिला अयोध्या के थाना बाबा बाजार क्षेत्रान्तर्गत बिहारा निवासी इशहाक अली के रूप में हुई है। जो हादसे के समय जनपद स्थित कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इशहाक अली सड़क से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन बाइक को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने बाइक की क्षतिग्रस्त हालत देखकर घायल व्यक्ति की तलाश की। उन्हें इशहाक पास ही मिल गए। घटना में इशहाक को मामूली चोटें आईं। उनका एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक की हालत देखकर यह मानना मुश्किल था कि कोई इस हादसे से जीवित बच सकता है। यह घटना श्जाको राखे साइयां मार सके ना कोयश् कहावत को सार्थक करती है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular