Homeउत्तर प्रदेशकड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम व हर्षोल्लास  से मनाया गया रंगों का...

कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम व हर्षोल्लास  से मनाया गया रंगों का त्योहार होली

7 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी – रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पुलिस सुरक्षा के बीच रमजान के दूसरे जुमे के साथ रंगों का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। होली और जुमे (शुक्रवार) की नमाज एक ही दिन होने के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रंगों का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर देर रात होलिका दहन के बाद सुबह से ही कस्बा त्रिलोकपर, निजामपुर, अमलोरा, बाबापुरवा, केसरीपुर, पूरेभगई, पूरे मनभावन सिंह, पूरेजबर में होली की धूम मचने लगी. हर तरफ गुलाल और रंगों की बौछार होते देखी गई। रंगो का त्यौहार मे दोनो समुदाय के लोगो ने एक दूसरे का फर्ज निभाते हुए जहां मुस्लिम भाइयो ने नमाज का समय बढ़ा दिया वही हिन्दु भाइयो ने नमाज का ख्याल रखते हुए समय से पहले ही रंग खेलना बंद कर दिया। नमाज के बाद दोनो समुदाय के लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई।
सुरक्षा की दृष्टि से मसौली प्रभारी निरीक्षक यसकान्त सिंह, त्रिलोकपुर प्रभारी विनय कुमार, उपनिरीक्षक देवनायक सिंह, दीवान देवीपाल, रामकुमार यादव, मोहम्मद कयूम, पंकज सिंह, राघवेंद्र सिंह, दीप कुमार सहित पुलिसकर्मी क्षेत्र का भर्मण करते रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular