Homeउत्तर प्रदेशजमीनी विवाद में एक को चार लोगों ने पीटपीट कर किया मरणासन्न,...

जमीनी विवाद में एक को चार लोगों ने पीटपीट कर किया मरणासन्न, रेफर

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के घघसी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को चार लोगों ने बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार दोपहर करीब बारह बजे राज कुमार अपनी जमीन में दीवार बना रहा था। इसी दौरान गांव के ही राजेश कुमार अपने दो पुत्र मोहित और रोहित के साथ वहां पहुंचे। इन्ही लोगों के साथ किशन पुत्र सूरज भी थे। जो राजकुमार से विवाद करने लगे कि दीवार बनाने वाली जमीन उनकी हैं।  जिस पर दीवार बनायी जा लही है। बातचीत में राजेश कुमार अपने साथियों सहित गालियां देते हुए राजकुमार को मारने दौड़े तो राजकुमार अपने घर में घुस गया। तब आरोपियो ने उसे घर से खींच लाकर लाठी दण्डों से जमकर पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। मरणासन्न राजकुमार को परिजन तुरंत इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर राजकुमार के सिर में गम्भीर चोटें होने के कारण जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया। बेलहरा चैकी प्रभारी अरविन्द कुमार पटेल के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular