Homeउत्तर प्रदेशहाईवे पर बाईक असंतुलित होकर पलटी, सवार हुआ गम्भीर जख्मीं, रेफर

हाईवे पर बाईक असंतुलित होकर पलटी, सवार हुआ गम्भीर जख्मीं, रेफर

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शनिवार को एक दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना दोपहर करीब 3 बजे रामसनेहीघाट क्षेत्र में हुई। प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद के असंदरा बाजार निवासी अजय कुमार (30) अपनी ससुराल मरोठिया जरवल कस्बे से घर लौट रहे थे। रामसनेहीघाट में एन एच 27 पर बड़ेला नारायणपुर के पास उनकी बाइक असंतुलित हो गई। इस दुर्घटना में अजय सड़क पर गिर गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इमरजेंसी एंबुलेंस को सूचना दी। घायल अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर रमेश कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।घायल के पिता राजेश कुमार मूर्तिकार हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अजय ससुराल से लौटते समय नेशनल हाईवे कोतवाली रामसनेहीघाट के ग्राम बड़ेला नारायणपुर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular