Thursday, February 12, 2026
spot_img

20.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

मसौली, बाराबंकी – रात्रि 3 बजे घर से लापता हुई 26 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों मे शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका मानसिक बीमार बतायी जा रही है। दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रानेपुर निवासी हरीश पुत्र हरिभजन की 26 वर्षीय पत्नी रेनू रात्रि करीब 3 बजे घर से निकल गयी जिसका शव शुक्रवार की सुबह सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैफपुर गांव के निकट कबीर मठ के पास एक पेड़ से साडी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति ने बताया कि रेनू मानसिक रूप से बीमार रहती थी जो अक्सर घर से निकल जाती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular