Homeउत्तर प्रदेशअंत्योदय एक्सप्रेस के जनरल कोच में फतेहपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लगी...

अंत्योदय एक्सप्रेस के जनरल कोच में फतेहपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लगी आग

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – विभागीय तत्परता से एक बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। दरभंगा से जालंधर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस (22551) के जनरल कोच के पहियों में ब्रेक बाइंडिंग के कारण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम 5रू55 बजे की है। फतेहपुर रेलवे स्टेशन से पहले रेलवे क्रॉसिंग नंबर 17 के पास कोच नंबर 195779ब् के पहियों से धुआं निकलता देखा गया। गेटमैन नवनीत कुमार ने तुरंत स्टेशन मास्टर मनोज कुमार गुप्ता को सूचित किया गया सूचना मिलते ही ट्रेन को रोक दिया गया। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और काफी लोग ट्रेन से बाहर कूदने लगे स्थानीय फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मौके पर मौजूद पुलिस बल ने मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित किया। घटना के कारण ट्रेन करीब 40 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही। फायर विभाग की टीम ने ट्रेन की विस्तृत जांच के बाद सुबह 6रू36 बजे उसे आगे के लिए रवाना किया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular