Homeउत्तर प्रदेशअनियंत्रित बाइक गिरी तालाब में युवक की डूबने से मौत

अनियंत्रित बाइक गिरी तालाब में युवक की डूबने से मौत

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र घुंघटेर के दिकोलिया गांव के पास स्थित तालाब में 30 वर्षीय वाइक सवार युवक के गिरने से डूब कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रोशन पुर मजरे मल्लावां निवासी अनुज कुमार पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अनुज अकांबा घाट से बोधनी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। ग्रामीणों को अचानक बाइक गिरने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने टार्च की रोशनी में देखा, तो बाइक सवार तालाब में डूब चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत ग्राम प्रधान को सूचना दी और ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मदद से युवक और बाइक को निकाल लिया गया। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
कोतवाल बेचू सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस घटना की जांच कर रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular