Homeउत्तर प्रदेशघर से गए कमाने युवक की तीन दिन बाद गांव के किनारे...

घर से गए कमाने युवक की तीन दिन बाद गांव के किनारे लटका मिला शव, कोहराम

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजई का पुरा निवासी राहुल यादव पुत्र चंद्रिका यादव जो 3 दिन पूर्व घर से कमाने के लिए निकला था। रविवार को चारवाहो ने  एक शव धुनौली कब्रिस्तान में लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। बात वायरल हुई तो सूचना मुकामी पुलिस तक पहुंची। सूचना पर रामसनेहीघाट कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी तत्काल हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां  कोतवाली प्रभारी श्री तिवारी ने गांव के लोगों को बुलाकर लटके हुए व्यक्ति की पहचान की। तो मृतक की पहचान कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रजई का पुरवा निवासी राहुल यादव पुत्र चंद्रिका प्रसाद यादव बतौर हुई। जो 03 दिन पूर्व ही घर से परदेश पैसा कमाने के लिए निकला था। पुलिस द्वारा जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त राहुल यादव के रुप में की। जिसके बाद पंचनामा कर शव को पुलिस ने अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया है। घर वालों ने बताए अनुसार राहुल यादव अक्सर पैसा कमाने के उद्देश्य से बाहर आया जाया करता था और हफ्ता -10 दिन तक इसी तरह से गायब रहता था। होली के दो-तीन दिन बाद घर से कमाने के लिए बात कह कर गया था।  पुलिस जांच में क्या सच बाहर आता है इसको लेकर चर्चाओं की बाजार गर्म है। फिलहाल चर्चाओं की माने तो हत्या कर शव लटकाया हुआ प्रतीत हो रहा है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular