Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर एक मई से शुरू होगा मुंगरा बादशाहपुर बाईपास का निर्माण

जौनपुर एक मई से शुरू होगा मुंगरा बादशाहपुर बाईपास का निर्माण

12 / 100 SEO Score

संगम नगरी प्रयागराज – से जौनपुर होते गोरखपुर मार्ग पर मुंगरा बादशाहपुर में कोदहूं से नौवादांडी तक करीब पांच किमी पक्के कंधों वाले दो लेन के बाईपास निर्माण की टेंडर प्रकिया पूर्ण हो चुकी हैं। टेंडर पंजाब बठिंडा की मेसर्स डीएमआर बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को बाईपास निर्माण का टेंडर मिला है। अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर होना सिर्फ बाकी है। बाईपास के निर्माण पर 70,66,25,320/- (सत्तर करोड़ छियासठ लाख पच्चीस हजार तीन सौ बीस रुपये ) खर्च होंगे। इससे पूर्वांचल एवं बिहार के लोगों को जाम से निजात मिलेगी बता दें कि मुंगराबादशाहपुर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के क्रासिंग के दौरान एक बार जाम लगने पर कभी कभी दो घंटे तक लग जाता । स्कूली बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। क्रासिंग पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास निर्माण की घोषणा वैसे तो वर्ष 2017 में हुई थीं। लेकिन निर्माण कराने के लिए किसी ने पहल नहीं की। भाजपा सरकार आने के बाद सीमा द्विवेदी ने इसके लिए प्रयास शुरू किया। जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सर्वे कर वर्ष 2024 में डीपीआर तैयार किया गया। बाईपास सड़क की लंबाई 5.1 किमी होगी। बाईपास के लिए 27 दिसंबर 2024 को टेंडर हुआ था। जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है। महाप्रबंधक (तकनीकी)-यूपी (पूर्व) भारत सिंह जोइया ने मेसर्स डीएमआर बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को पत्र लिखकर निर्माण शुरू करने का निर्देश हाल ही में दिया है।

12 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular