Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसीसीटीवी में दिखे चोर, फिर भी खाली हाथ पुलिस - ई-रिक्शा चोरी...

सीसीटीवी में दिखे चोर, फिर भी खाली हाथ पुलिस – ई-रिक्शा चोरी पर प्रशासन बेपरवाह, रात्रि गश्त की खुली पोल, चोर बेलगाम रात्रि में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत

बाराबंकी – शहर में कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां एक गरीब व्यक्ति की रोजी-रोटी छीनने वाली चोरी के बावजूद पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। पीड़ित के बताएं अनुसार पीरबटावन फुलवारी नई बस्ती निवासी मोहम्मद अलीम की ई-रिक्शा (यू पी 41 बीटी 5212, चेचिस नं०- एमडी9डीएमजी22एलO20440) उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि 20 मार्च की रात 10:30 बजे उन्होंने अपनी ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन सुबह उठने पर वह गायब थी। इस ई-रिक्शा से ही उनका जीवनयापन होता था, लेकिन अब वे पूरी तरह से बेरोजगार हो गए हैं।पीड़ित के अनुसार, चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस केवल खानापूर्ति करके लौट गई। न तो कोई ठोस जांच हुई और न ही अब तक चोर पकड़े गए हैं। जबकि चोर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई भी दिए है।यह पहली घटना नहीं है, बल्कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कभी किसी की बाइक चोरी होती है, तो कभी किसी घर या दुकान में सेंधमारी हो जाती है। खासकर रात्रि में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे यह साफ हो रहा है कि पुलिस की गश्त व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है? क्या पीड़ित को उसका हक मिलेगा, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दफन हो जाएगा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular