Homeउत्तर प्रदेशशारदा संगोष्ठी और वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

शारदा संगोष्ठी और वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबर धनेठी मे शारदा संगोष्ठी और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की आराधना के साथ किया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित अभिभावकों एव शिक्षकों से रूबरू होते हुए खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में भी अनेक प्रतिभाएं छिपी हैं। बस उन्हें सही मंच देने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज से परिषदीय विद्यालयों के प्रति विश्वास बनाए रखने की अपील की। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अभिभावकों शिक्षकों के साथ कदम से कदम मिलकर चलने के लिए कहा ताकि अभिभावक और शिक्षक दोनों मिलकर बच्चों का सर्वांगीण विकास कर सकें। कार्यक्रम मे स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मौजूद अभिभावकों व ग्रामीणों का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापक विश्वनाथ वर्मा ने अभिभावकों को सरकार के महत्वाकांक्षी निपुण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोजन के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मुरली मनोहर  ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। ग्राम प्रधान रमाशंकर ने ग्रामवासियों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का अनुरोध किया। सत्र में सबसे अधिक उपस्थिति वाले बच्चों, निपुण बच्चों, सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले बच्चों और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अच्छा प्रतिभाग करने वाले बच्चों को मेडल, ट्रॉफी आदि सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौक़े पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र, प्रधानाध्यापक सफदरगंज अनिता भारती, सायरा बानो, संतोष कुमारी, अर्चना वर्मा, मनोज कुमार, नारेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular