Homeउत्तर प्रदेशएसडीएम ने ईओ के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय बनीकोडर का किया निरीक्षण

एसडीएम ने ईओ के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय बनीकोडर का किया निरीक्षण

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – शनिवार को उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह, अधिशाषी अधिकारी धीरज कुमार  के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय बनीकोडर पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चो के शैक्षणिक स्तर की जानकारी के लिए उनसे सवाल पूंछे जो बच्चे नहीं बता पाए। कमरे में डस्टबिन पड़ा था, इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर था। जगह जगह कूड़ा था विद्यालय में सफाई और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए अध्यापक को निर्देश दिए। उसके बाद धरौली में नवनिर्मित  आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन किया ।परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय धरौली में बन रहे मध्याह्न भोजन को चख कर उसकी गुणवत्ता जानी।विद्यालय के गेट को दूसरी तरफ लगवाने और चहरदिवारी ऊंची करवाने के उच्च प्राथमिक विद्यालय बनीकोडरनिर्देश दिए। दलसिंह पुर प्राथमिक विद्यालय में कुल बाइस बच्चों के नामांकन और ग्यारह की मौजूदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे बढ़ाने के निर्देश दिए । यहां भी मध्याह्न भोजन में बन रही आलू टमाटर की सब्जी खाकर चेक किया। उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह ने बनीकोडर में स्कूलों की जांच के पश्चात दरियाबाद क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जिसमें  कार्यालय में कुर्सी पर इनवर्टर रखा हुआ था , कार्यालय में रखे कंप्यूटर पर धूल पड़ी हुई थी ।कार्यालय में जगह जगह धूल जमा थी , कुर्सियां अस्त व्यस्त थी ।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular