सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – मधानापुर और गोपालपुर गांव में चिकन पॉक्स का संक्रमण फैल गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दो दर्जन से अधिक लोग इस बीमारी से प्रभावित हुए हैं।गोपालपुर में ललित कुमार (35), भूलेश (32), श्रीलेश (30), राज (12) और अनिल समेत कई लोग संक्रमित पाए गए हैं। मधानपुर में रौनक, रामधुफल, रियांश (6), सोनी, लकी यादव (4), सुधाकर, राजेश और रामगुलाम (36) सहित अन्य लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के निर्देश पर मेडिकल टीम ने गांव का दौरा किया। टीम में डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. देव प्रताप सिंह, अभय सिंह, फार्मासिस्ट अमित दुआ, बीसीपीएम शैलेश रावत और आशा कार्यकर्ता शामिल थे।चिकित्सकों के अनुसार, गांव में फैली गंदगी और मौसम में बदलाव के कारण यह बीमारी फैल रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर मरीजों की जांच कर रही है। संक्रमित मरीजों को दवाइयां वितरित की गई हैं और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है।
गावों में फैला चिकन पॉक्स का संक्रमण
RELATED ARTICLES




