Home उत्तर प्रदेश सपा के विधायक राकेश प्रताप सिंह व दो अन्य विधायकों केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल

सपा के विधायक राकेश प्रताप सिंह व दो अन्य विधायकों केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल

0
सपा के विधायक राकेश प्रताप सिंह व दो अन्य विधायकों केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल
7 / 100 SEO Score

उत्तरप्रदेश में साल 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने वाले विधायकों ने दिल्ली में गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह से मुलाकात की है। गृह मंत्री से मुलाकात करने वालों में सपा के बागी विधायक राकेश सिंह, विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह थे. अभय सिंह ने बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सेठ के साथ गृह मंत्री से मुलाकात की। माना जा रहा है कि तीनों विधायकों ने गृह मंत्री से राज्य की सियासी स्थिति की चर्चा की. इन नेताओं की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य में कैबिनेट विस्तार की चर्चा जोरो पर हैं. इसके अलावा संगठन में भी बदलाव की प्रक्रिया जारी है, इसके अलावा विधायक राकेश सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी का गृहमंत्री से मिलना अपनी राजनीतिक और सुरक्षा की परेशानियों का जिक्र करना भी बताया जा रहा है, मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए अभय सिंह ने लिखा- भारतीय राजनीति के चाणक्य, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here