Homeउत्तर प्रदेशधूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – रामनवमी के मौके पर श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित श्रीराम टावर पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भक्तों द्वारा  मंदिर परिसर में श्रीरामचरित  मानस का पाठ, कन्या भोज, हवन पूजन उसके बाद महंत अनिल पुरी द्वारा मंदिर परिसर में स्थापित श्रीराम टावर पर विद्यमान भगवान श्री राम की भव्य आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया गया।विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सिंह की  व हिंदू युवा वाहिनी के नेता एवं नगर सभासद दिप्ताशु निगम के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ अपार जन समूह के साथ जय श्री राम के जयकारों के साथ पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच थाना प्रभारी असन्द्रा आलोक मणि त्रिपाठी चैकी प्रभारी राम प्रकाश मिश्रा,श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाल कर  पूरे नगर में घुमाई गई शोभा यात्रा के दौरान पूरा नगर कुमकुम की झालरों से भव्य सजावट की गई तथा जगह-जगह भगवा गेट बनाए गए।नगर में जगह जगह भगवान श्री राम की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के मंदिरों पर मेले का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने मेले का आनन्द लिया।इस मौके पर चेयरमैन रमन्ता रावत प्रतिनिधि लल्लू रावत, अनुज नाग, धर्मराज, अजय राजपूत, प्रवीण सिंह सिसोदिया, प्रधान सत्यनाम सिंह वर्मा गुड्डू, पूर्व सभासद डॉ राजेंद्र वर्मा, हनुमान वर्मा, दिनेश शर्मा, तेज बक्श सिंह, रामराज कनौजिया, सतीश गुप्ता, रमाकांत शर्मा, रामप्रसाद वर्मा, पंकज मौर्या, मुकेश निगम, मुकेश निगम, राहुल यादव, मुकेश राजपूत, दीनानाथ, हल्का लेखपाल आनंद प्रकाश व भारी संख्या मे में पुलिस बल मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular