Homeअमेठीएसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गैस सिलेंडर की महंगाई और दिल्ली की मुख्यमंत्री...

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गैस सिलेंडर की महंगाई और दिल्ली की मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर जताया विरोध

2 / 100 SEO Score

अमेठी – मोदी सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में ₹50 की वृद्धि और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने बुधवार को एसडीएम आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा। महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में सपा महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन की । उन्होंने हाथों में चूल्हा और गैस सिलेंडर लेकर नारेबाजी की और केंद्र व दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। ज्ञापन में कहा गया है कि घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी से आमजन की रसोई पर बुरा असर पड़ा है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह फैसला बेहद तकलीफदेह है। सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी की भी निंदा की गई। महिला सभा की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी अमर्यादित टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा समाजवादी कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेश मिश्र, महिला कार्यकर्ता राजकुमारी, प्रतिमा, सुदामा, दयावती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

2 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular