Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिवार ने लगाया हत्या का...

सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

6 / 100 SEO Score

रायबरेली – यूपी के रायबरेली में युवक का शव 4 दिन से घर के बाहर, परिजन न्याय की मांग पर अड़े, रायबरेली में एक परिवार न्याय की मांग को लेकर अपने 26 वर्षीय बेटे का शव चार दिन से घर के बाहर रखे हुए है। सरेनी बाजार के चिकवाही मंडी के पास रहने वाले गुड्डू की 23 फरवरी को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। गुड्डू अपने एक दोस्त के साथ कहीं जा रहा था जब यह हादसा हुआ। कई दिनों तक चले इलाज के बाद तीन दिन पहले उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट में सामने आया कि मौत का कारण गंभीर चोट थी। पुलिस ने परिवार को बताया कि यह एक सड़क दुर्घटना का मामला है, हत्या का नहीं। लेकिन मृतक के परिजन पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हैं। वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहे हैं। शव को घर के बाहर रखकर न्याय की मांग कर रहे हैं। इस स्थिति से आसपास के लोगों में भी रोष व्याप्त है।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular