अमेठी जनपद – अमेठी के इमरती गांव मजरे जंगलराम नगर में बुजुर्ग महिला प्रभावती पत्नी जसवंत सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला गेहूं की फसल काटने खेत में गई थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के लगभग तीन घंटे बाद परिजनों ने महिला को ढूंढने के लिए खेत में खोजबीन शुरू की, जहां उन्हें प्रभावती का शव पड़ा हुआ मिला। शव को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुजुर्ग महिला की आकाशीय बिजली गिरने से हुई दर्दनाक मौत
RELATED ARTICLES




