जैदपुर, बाराबंकी – वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र में जुमा की नमाज को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है. जैदपुर थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं, कस्बे मे ड्रोन से निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. शांति बनाए रखने की अपील की गई है और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है दरअसल लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद शुक्रवार की जुमा की नमाज को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया गया था जिले के संवेदनशील थाना क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है. कस्बा जैदपुर समेत थाना क्षेत्र के अन्य मस्जिदों के आसपास मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, यहां पुलिस की तैनाती की गई है.
वफ्फ बिल पास होने के बाद जैदपुर मे जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट पुलिस
RELATED ARTICLES




