सुलतानपुर जनपद – सुलतानपुर के बल्दीराय थाना अंतर्गत ऊंचवा मजरे भवानीपुर निवासी अशोक कुमार यादव ने अमेठी जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि वायु सेना में सर्विस के दौरान मुसाफिरखाना अंतर्गत रुदौली ग्रामसभा में 3 विश्वा 1 धुर जमीन का बैनामा लिया था,उक्त जमीन पर बाउंड्रीवाल व 2 दुकान भी बनवा रखा है। अशोक यादव का आरोप है कि इसी जमीन को मेरी बहन सावित्री निवासी पूरे मलिक मजरे भनौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ने कूटरचित ढंग से पहले अपने नाम मुख्तारआम लिखवा लिया बाद में पति लालबहादुर यादव के नाम बैनामा लिखवा लिया,और मैं देखने गया तो गाली देकर भगा दिया,कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अशोक ने अमेठी जिलाधिकारी निशा अनंत से उक्त जमीन का दाखिल खारिज पर रोक लगवाने और जालसाजी के तहत बैनामा करवाने वाली बहन और बहनोई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बहन की साजिश का शिकार हुआ भाई, जालसाजी कर बहन ने भाई की जमीन का करवाया बैनामा
RELATED ARTICLES




