Homeउत्तर प्रदेशआग लगने से 70 बीघा फसल जली

आग लगने से 70 बीघा फसल जली

7 / 100 SEO Score

अमेठी जनपद – गौरीगंज के रग्घुपुर गांव के खेतों में रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे 20 से ज्यादा किसानों की करीब 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों व दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। गेहूं के खेतों में आग रविवार शाम करीब सात बजे लगी। आग की लपटें देख ग्रामीण व किसान परेशान हो गए। लोग बाल्टी लेकर आग बुझाने के लिए सीवान की तरफ दौड़े, लेकिन आग की विकरालता के आगे किसानों की कोशिशें धराशायी हो गईं। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। इस पर वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाई। अग्निशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण खेतों से गुजर रहे बिजली के तार से निकली चिंगारी प्रतीत हो रही है। हालांकि, मामले की जांच जारी है और सटीक कारण रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। ग्रामीण नन्हें पांडेय के मुताबिक आग पर काबू पाने तक दिनेश पांडेय, रमेश पांडेय, संदीप पांडेय, रजनीश पांडेय, सावित्री देवी और शिव प्रसाद की चार-चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसके अतिरिक्त एमएस पांडेय, संतोष, मधुसूदन, हरिवंश पांडेय, कामता, रामचंद्र, रामसजीवन, सोनपती, राम जियावन की एक-एक बीघा तो सोनकली, अजय प्रकाश, विजय प्रकाश और संजय का दो-दो बीघा गेहूं जल गया। इतना ही नहीं प्रवीण कुमार, छविराजी और रामचंद्र का भी सात-सात बीघा गेहूं जल गया। आग की सूचना मिलते ही लेखपाल गौरव मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित किसानों को नियमानुसार सहायता दिलाने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट भेजते हुए सहायता राशि की मांग की है। सहायता राशि मिलने के बाद भुगतान पीड़ित किसानों के खाते में किया जाएगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular