Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों विवाहिता की हुई मौत

संदिग्ध परिस्थितियों विवाहिता की हुई मौत

6 / 100 SEO Score

दोस्तपुर, सुल्तानपुर – मदनपुर गांव में रविवार सुबह विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने जीजा समेत अन्य ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सोमवार को दोस्तपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मदनपुर निवासी मनीष वर्मा की पत्नी काजल वर्मा (25) ने रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर से उन्हें सद्दरपुर, मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान देर रात काजल ने दम तोड़ दिया। सोमवार को काजल वर्मा के भाई आर्यन वर्मा निवासी सीहमयी, कारीरात, अंबेडकरनगर ने दोस्तपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी बहन की शादी सात साल पहले मनीष वर्मा के साथ हुई थी। मनीष अपने नाना राम पियारे के घर मदनपुर में रहता था। आरोपी जीजा मनीष अक्सर उनकी बहन को मारता-पीटता था। उनकी बहन को प्रताड़ित करने में मनीष का साथ उसके नाना राम पियारे, उनकी पुत्री अंजू व संजू भी देते थे। आरोप है कि जीजा मनीष का संबंध किसी दूसरी महिला से है। उनकी बहन को जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular